Skip to content

फिरोजाबाद: मटसेना पुलिस ने अवैध शस्त्र बनाने की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार

-आरोपियों के पास से पुलिस ने बरामद किये बने और अधबने तमंचे

फिरोजाबाद। नवरात्रों से पहले पुलिस ने अवैध शस्त्र बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ कर दिया। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यहां से बने और अधबने तमंचे भी पुलिस ने बरामद किये हैं।

एसपी सिटी सर्वेश कुमार मिश्रा ने बताया कि अवैध शस्त्र व अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत बुधवार रात्रि को मुखबिर की सूचना पर थाना मटसेना पुलिस ने यमुना के बीहड़ में अवैध शस्त्र बनाने की फैक्ट्री की सूचना पर छापामार कार्रवाई की। जहां पर मौजूद लोग पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ लिया, जबकि दो भागने में सफल हो गये।

कड़े गए आरोपियों ने अपने नाम राजेन्द्र सिंह पुत्र रेवती सिंह और भगवान दास पुत्र लोटन सिंह निवासी अगरूपुरा थाना मटसेना फिरोजाबाद बताये है। जबकि पूछताछ में फरार होने वाले आरोपियों के नाम चेतराम पुत्र भगवानदास और अजब सिंह उर्फ अजवा पुत्र रामवीर सिंह निवासीगण गांव अगरूपुरा थाना मटसेना फिरोजाबाद बताए है।

इनके पास से पांच तमंचे बने हुए, आधा दर्जन अधबने तमंचे और कारतूस समेत एक कार और अवैध शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किये हैं। गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष मटसेना शैलेन्द्र सिंह चैहान, उप निरीक्षक राजकुमार सिंह, मुख्य आरक्षी सतेन्द्र कुमार, गजेन्द्र बाबू समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *