Skip to content

फिरोजाबाद: विकास का वादा कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मांगा प्रत्याशियों के लिए समर्थन

-तिलक इंटर कालेज के मैदान पर विपक्षियो पर गरजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
-डबल इंजन सरकार द्वारा कराए गए विकास कार्यो की दी जानकारी

फिरोजाबाद। सुहागनगरी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सबसे पहले बाबा नीम करोली की धारा को नमन किया और फिर विपक्षियों पर जमकर हमला बोला। उन्होंने मंच से भाजपा के सभी प्रत्याशियों को जिताने की अपील की।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भ्रष्टाचार भारत की पहचान बन गया था। न सुरक्षा थी और न सम्मान। नौजवान युवक पलायन करने को विवश थे। केंद्र में मोदी की सरकार आते ही नए भारत का निर्माण हुआ और आज दुनिया में भारत सम्मान की नजरों से देखा जा रहा है। दुनिया भारत को आशा भरी निगाहों से देख रही है। आज भारत के अंदर तुष्टीकरण नहीं होता है। करोड़ों लोगों के पास अपने स्वयं के मकान हैं। करोड़ों लोगों को भारत के अंदर फ्री में राशन मिल रहा है। मोदी के विजन को यूपी का हिस्सा बनाया गया है। दस करोड़ गरीबों को आयुष्मान भारत योजना का लाभ मिला है। एक करोड़ 75 लाख लोगों को उज्जवला योजना का लाभ मिला है। 15 करोड़ लोगों को फ्री योजना का लाभ मिला है।

उत्तर प्रदेश स्मार्ट सिटी के रूप में अपना जलवा बिखेर रहा है। पार्टी विशेष के राज में तमंचा लहराए जाते थे। व्यापारियों को धमकाया जाता था। आज वह सभी बेखौफ हैं। दो वर्ष पहले मैं फिरोजाबाद आया था। उस समय डेंगू का कहर था। मुझे यहां की गलियों में घुमाया गया और आज हालात दूसरे हैं। आज हमारी पहचान लाइफ रहे हैं पूरी दुनिया हमारा सम्मान कर रही है। 35 लाख करोड़ का ग्लोबल इन्वेस्टमेंट में प्रस्ताव आया है। करोड़ों लोगों को नौकरी मिलेगी। फिरोजाबाद जिले में अभी हजारों करोड़ के प्रस्ताव आए हैं। पिछले 5 वर्ष में 44700 से अधिक आवास मिले हैं। एक समय था गरीब की जमीन मकानों पर कब्जा कर लिया जाता था। आज सभी गरीबों को मकान दिए जा रहे हैं। पहले की सरकार में व्यापारियों से रंगदारी वसूली होती थी। आज ब्याज मुक्त लोगों को ऋण दिलवाया गया है।

फिरोजाबाद में 14200 महिलाओं को पेंशन का लाभ दिया जा रहा है। दीनदयाल योजना में 89 लाख को लोन उपलब्ध कराया गया है। फिरोजाबाद जनपद में अमृत योजना 86 करोड की स्वीकृति हुई है। 14000 घरों को हर घर योजना का लाभ मिलेगा। 511 लाख की लागत से शौचालय बनाए गए हैं। ट्रिपल इंजन की सरकार में लोगों को लाभ मिल रहा है। नगर निकाय चुनाव सामान्य नहीं है । डबल इंजन सरकार की योजनाओं को जमीन पर लाने का चुनाव है। स्वच्छ भारत सर्वेक्षण में नगर निगम फिरोजाबाद को अवार्ड मिला है।

वहीं मुख्यमंत्री ने मंच से फिरोजाबाद से मेयर प्रत्याशी कामिनी राठौर, नगर पालिका परिषद से टूंडला भाजपा प्रत्याशी दीपक राजोरिया, शिकोहाबाद से भाजपा प्रत्याशी रानी गुप्ता, जसराना चेयरमैन भाजपा प्रत्याशी राजीव गुप्ता, सिरसागंज भाजपा प्रत्याशी रंजना सिंह, एका चेयरमैन प्रत्याशी माया देवी सागर, फरिहा प्रत्याशी रेखा देवी कुशवाह, मक्खनपुर नगर पंचायत प्रत्याशी गीता देवी दिवाकर को जिताने की अपील की। उन्होंने कहा कि छह महिलाएं हैं आप इन सबको जिताएं।

इस दौरान राज्यसभा सांसद डॉ अनिल जैन, क्षेत्रीय अध्यक्ष भाजपा ब्रज क्षेत्र दुर्विजय सिंह शाक्य, प्रभारी मंत्री अजीत पाल सिंह, एमएलसी व सह प्रभारी नगर निकाय चुनाव भाजपा गोपाल अंजान, प्रदेश उपाध्यक्ष व ब्रज क्षेत्र प्रभारी संतोष सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश कुमार शर्मा, सांसद डॉ चन्द्र सेन जादौन, विधायक मनीष असीजा, विधायक टूंडला प्रेमपाल सिंह घनगर, पूर्व महापौर नूतन राठौर, जिलाध्यक्ष वृंदावन लाल गुप्ता, महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार, मानवेन्द्र प्रताप सिंह लोधी, हरिओम यादव पूर्व विधायक, ओमप्रकाश वर्मा पूर्व विधायक, शिव सिंह चक, सुनील टण्डन, नानक चंद्र अग्रवाल, राजेन्द्र बोहरे, अमित गुप्ता मीडिया प्रभारी, अवधेश पाठक, शिवमोहन श्रोतिय, डॉ एसपी लहरी, सुनील शर्मा, अनुपमा शर्मा, उदय गुप्ता, गुड्डा पहलवान, पुष्पेन्द्र पाल सिंह, राधेश्याम यादव, केशव सिंह फौजी, कैलाश औझा, देवेश भारद्वाज, विकास पालीवाल, डॉ लक्ष्मी नारायण यादव, अंकित तिवारी, राजीव बंसल, योगेश प्रताप सिंह बघेल, दीपक गुप्ता कालू आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री दीपक चैधरी व सत्यवीर गुप्ता ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *