Skip to content

फिरोजाबाद: भाजपा निरंतर रूप से जीत के विजन पर कर रही काम-गोपाल अंजान

-नगर निकाय चुनाव प्रभारी गोपाल अंजान ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए चुनाव जिताने को दिया मंत्र

फिरोजाबाद। निकाय चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी की एक बैठक भाजपा कार्यालय मोढ़ा कनैटा पर आयोजित की गई। बैठक में नगर निकाय चुनाव के सह प्रभारी गोपाल अंजान ने कार्यकर्ताओं को चुनाव जिताने के लिए मूल मंत्र दिए।

शनिवार को भाजपा कार्यालय पर नगर निकाय चुनाव के सह प्रभारी गोपाल अंजान ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी 2022 के निकाय चुनाव में कार्यकर्ताओं को जिम्मेवारी के साथ चुनाव को संपन्न कराना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को निकाय चुनाव में 50 प्लस सीटें पार्षदो को जिताने का मंत्र भी दिया। उन्होंने कहा भारतीय जनता पार्टी निरंतर रूप से जीत के विजन पर काम कर रही है। देश की जनता में नरेंद्र मोदी के विश्वास व योगी जी के सफल नेतृत्व निरंतर रूप से आगे बढ़ रही है।

बैठक की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार ने की। बैठक में महापौर नूतन राठौर, नगर विधायक मनीष असीजा, विनोद पचैरी, सुनील शर्मा, सत्यवीर गुप्ता, अरविंद पचैरी, केशव फौजी, राधेश्याम यादव, उदय प्रताप सिंह, सुरेंद्र राठौर, निकुंज शुक्ला, गुड्डा पहलवान, दिलीप इंजीनियर, श्रीनिवास शर्मा, विजय सिंह, रामनरेश कटारा, राम कैलाश यादव, डा. एसपी लहरी, सतीश यादव, अवधेश पाठक, मधुरिमा गुप्ता, केके गांधी, रश्मि शर्मा, अनुपमा शर्मा, उदय गुप्ता, सुरेश दिवाकर, कैलाश बाबू झा, अमन मिश्रा, देवेश भारद्वाज, कन्हैया लाल गुप्ता, मंगल सिंह राठौर के अलावा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *