Skip to content

फिरोजाबाद: जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड दो की छत का प्लास्टर भरभरा कर गिरा, मरीजों में मचा हड़कंप

फिरोजाबाद।  जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड दो का प्लास्टर मंगलवार को भरभराकर छत से टूट कर नीचे गिरा। गनीमत रहीं एस बैड पर कोई मरीज नहीं था। मरीजों में हड़कंप मच गया। जानकारी होते ही जिला6 N-nbप्रशासन ने मरीजों को अन्य वार्ड में भर्ती में शिफ्ट कर दिया।
मंगलवार को जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड दो का प्लास्टर छत से टूटकर गिर गया। वार्ड के अंदर 15 मरीज भर्ती थे, जो उस समय उपचाररत थे और उनके तीमारदार भी दूरी पर बैठे थे। गनीमत रही सभी लोग दूरी पर बैठे थे। जैसे ही मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को हुई तो वार्ड के मरीजों को दूसरे वार्ड में शिफ्ट कराया गया। इस संबंध में सीएमएस श्याम मोहन गुप्ता ने मामले की जांच कराने के आदेश दिए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *