फिरोजाबाद: पति से हुये मामूली विवाद के बाद  विवाहिता ने लगाई खुद को आग

फिरोजाबाद। पति से हुये मामूली विवाद के बाद एक महिला ने खुद के ऊपर केरोसिन उड़ेलकर आग लगा ली। पति ने किसी तरह से महिला को बचाया। लेकिन तब तक वह झुलस गई। महिला को उपचार के लिये सरकारी ट्रामा सेंटर लाया गया।

मंजू (30) पत्नी अशोक निवासी महादेव नगर थाना रामगढ ने मंगलवार की दोपहर को मामूली विवाद के बाद अपने ऊपर केरोसिन उड़ेल लिया। पति अशोक ने किसी तरह से उसे बचाया। लेकिन तब तक वह झुलस गई थी। पति अशोक उसे उपचार के लिये जिला अस्पताल लेकर आया। पूछे जाने पर बताया गया कि मंजू अपने पति से कुछ पैसे मांग रही थी। पति द्वारा पैसे देने से इंकार करने पर उसे क्षुब्ध होकर यह कदम उठा लिया।

- Advertisement -
- Advertisement -spot_img

Related News

- Advertisement -