फिरोजाबाद: सड़क हादसे में दूल्हे के भाई की मौत, ममेरा भाई घायल

– हाथरस से राजा का ताल क्षेत्र में आई थी बारात, हादसा के बाद शादी वाले घर में छाया मातम

फिरोजाबाद। भाई की शादी में आए एक युवक की सड़क हादसा में मौत हो गई। जबकि सगा ममेरे गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद परिवार में छाई शादी की खुशियां क्षण भर में काफूर हो गईं। मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। जबकि गंभीर रूप से घायल एक अन्य युवक को आगरा रेफर किया गया है।

बृजेश (20) निवासी सखी आबू तालिमपुर हाथरस अपने बड़े भाई पिंटू की बारात में थाना टूंडला क्षेत्रांर्गत राजा का ताल आया था। दोपहर करीब 12 बजे बारात विदा होते ही बृजेश अपने ममेरे भाई अनिल निवासी कासगंज के साथ बाइक द्वारा वापस तालिमपुर हाथरस लौट रहा था। रास्ते में जैसे ही थाना टूंडला क्षेंत्रांर्गत सागर रत्ना होटल उसायनी हाईवे पुल पर पहुंचा। वैसे ही किसी अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।बाइक सवार दोनों युवक उछल कर सड़क पर जा गिरे।

हादसे में बृजेश की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसका ममेरे भाई अनिल गंभीर रूप से घायल हो गया। अनिल के दोनों पैरों में फैक्चर हो गया। वहीं सूचना मिलने पर राजा का ताल स्थित शादी वाले घर में खलबली मच गई वधू पक्ष के लोग आनन-फानन में हादसा स्थल पर पहुंचे। तथा बृजेश और अनिल को सरकारी ट्रामा सेंटर लेकर आये। सूचना मिलने पर पहुंची थाना टूंडला पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम गृह में रखवाया है। जबकि गंभीर रूप से घायल अनिल को आगरा रेफर किया गया है।

- Advertisement -
- Advertisement -spot_img

Related News

- Advertisement -