फिरोजाबाद: ड्यूटी पर जा रही महिला सफाई कर्मी की हादसा में मौत, पति घायल

-शनिवार तड़के पति के साथ स्कूटी पर सवार महिला सफाई कर्मी को अज्ञात बुलेरो ने मारी टक्कर,पति घायल

फिरोजाबाद। सुबह ड्यूटी करने जा रही स्कूटी सवार एक महिला सफाई कर्मी को अज्ञात बुलेरो ने टक्कर मार दी। बुलेरो जीप की टक्कर से महिला सफाई कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला सफाई कर्मी की उपचार के दौरान मौत हो गई। जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस हादसा का कारण बनी बुलेरो की तलाश में जुटी है।

सपना देवी (50) पत्नी प्रकाश चंद्र निवासी कौशल्या नगर थाना उत्तर की निवासी थी। नगर निगम में सफाई कर्मी के पद कार्यरत महिला सपना देवी रोज की भांति अपने पति प्रकाश चंद के साथ ड्यूटी करने जा रही थी। जैसे ही स्कूटी सवार महिला सफाई कर्मी नई बस्ती चैराहा के समीप पहुंची। वैसे ही सामने आई एक तेजगति बुलेरो ने टककर मार दी। टक्कर लग जाने से सपना देवी और उनके पति प्रकाश चंद को गंभीर चोटें आईं।

शनिवार की तड़के करीब चार बजे करीब हादसा के दौरान सड़कें सूनसान होने के कारण दंपति काफी देर तक मौके पर ही घायल अवस्था में पड़े रहे। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे परिजन दोनों को उपचार के लिये जिला अस्पताल लेकर आये। जहां जिला अस्पताल में उपचार के दौरान महिला सफाई की मौत हो गई। जबकि पति प्रकाश चंद का गंभीरावस्था में जिला अस्पताल में उपचार किया रहा है।

थाना दक्षिण पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। एसओ दक्षिण राजेश पांडेय के मुताबिक मामला दर्ज कर लिया गया है। बुलेरो चालक की खोजबीन का प्रयास किया जा रहा है।

- Advertisement -
- Advertisement -spot_img

Related News

- Advertisement -