फिरोजाबाद: रेलवे ओवर ब्रिज के नीचे मिला, अज्ञात रेल यात्री का शव

फिरोजाबाद। थाना दक्षिण क्षेत्रांर्गत रेलवे ओवरब्रिज के समीप एक अज्ञात रेल यात्री का शव पड़ा मिला। मौके पर पहुंची थाना दक्षिण पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल लेकर आई। मृतक की जेब से एक रेल टिकट भी बरामद हुआ।

घटना बुधवार दोपहर की है। एक सूचना के आधार पर थाना दक्षिण पुलिस रेलवे ओवरब्रिज के नीचे बने एक खंडरनुमा भवन के सहारे पहुंची। रेलवे स्टेशन की चारदीवार के समीप एक 38 वर्षीय युवक का शव पड़ा मिला। शव पड़ा होने की जानकारी मिलने पर आसपास लोगों की भीड़ जुट गई।

पुलिस ने तलाशी के दौरान मृतक की जेब से एक कल्याणपुर (कानपुर) से दिल्ली का टिकट बरामद किया। मौके पर शव की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस शव को जिला अस्पताल लेकर पहुंची। आवश्यक कार्यवाही के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमाार्टम गृह में रखवाया है।

- Advertisement -
- Advertisement -spot_img

Related News

- Advertisement -