शिकोहाबाद: संग्रहकर्ता के साथ मारपीट, गला दवाने का भी आरोप

शिकोहाबाद। नगर पालिका इन दिनों अखाड़ा बनती जा रही है। कर्मचारी आपस में झगड़ा कर रहे हैं। शनिवार सायं को आपस में झगड़ा करने लगे। इसमें एक कर्मचारी ने अपने साथ मारपीट और जान से मारने की नीयत से गला दवाने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है।

प्रभारी कर संग्रहकर्ता ज्ञानचंद्र जैन पुत्र स्व. नरेश चंद्र जैन निवासी जैन स्ट्रीट पालिका में प्रभारी कर संग्रहकर्ता के रूप में तैनात है। शनिवार को जब वह पालिका के कक्ष संख्या नौ से नीचे उतर कर पालिका के प्रांगण में आया। आरोप है कि तभी वहां मौजूद संग्रहकर्ता प्रबल कुमार यादव निवासी लेबर कॉलोनी ने उससे गाली गलौच करने लगा। जब उसने विरोध किया तो उसने और उसके साथ आए अन्य चार युवकों ने उसका गिरेवान पकड़ लिया और हाथापाई करने लगे।

आरोप है कि इस दौरान उसकी जेब में रखे 130 रुपये भी उक्त लोगों ने निकाल लिए। उसने बताया कि उक्त लोग उसे जान से मारने की धमकी देकर भाग गये। घटना की जानकारी ज्ञानचंद्र जैन ने अधिशाषी अधिकारी को दी। इसके बाद रविवार को कोतवाली में उक्त कर संग्रहकर्ता और उसके दोस्तों के खिलाफ तहरीर दी है।

- Advertisement -
- Advertisement -spot_img

Related News

- Advertisement -