फिरोजाबाद। आगामी विधानसभा चुनाव को निष्पक्ष एवं सकुशल सम्पन्न कराने को पुलिस लगातार प्रयास में जुटी है। अवैध शराब, शस्त्र के साथ-साथ अभियान चलाकर अपराधियों पर पुलिस शिकंजा कस रही है।
चुनाव को लेकर करीब 900 पर हुई गुंडा एक्ट की कार्रवाईचुनाव को लेकर एसएसपी आशीष तिवारी के नेतृत्व में अवैध शस्त्र बरामदगी अभियान के तहत समस्त थानों में कुल 71 अभियोग पंजीकृत किए गए। 71 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर 71 अवैध असलाह बरामद किए गए। इस दौरान 123 जिंदा कारतूस बरामद किए। अवैध शस्त्र फैक्ट्री के खिलाफ कार्यवाही की गई। जनपद पुलिस ने 13 अभियोग पंजीकृत कर 19 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 109 अवैध असलाह, 21 अधबने अवैध असलाह एवं 68 जिन्दा कारतूस बरामद किए हैं।
इसी प्रकार अवैध शराब तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने 241 मुकदमे दर्ज किए। 241 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 11443 लीटर अवैध अपमिश्रित शराब बरामद की गयी। अभियान के दौरान मौके से 10 अवैध शराब बनाने की भट्ठियों को नष्ट किया। मादक पदार्थ तस्करों पर कड़ी कार्यवाही करते हुए रामगढ़ पुलिस टीम ने 500 ग्राम अवैध चरस के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
आगामी विधान सभा चुनाव के दृष्टिगत अपराधियों पर कड़ी कार्यवाही करते हुए गैंगस्टर एक्ट में 10 अभियोग पंजीकृत करते हुए कुल 36 अभियुक्तों पर कार्यवाही की गई। इसी प्रकार 154 अभियुक्तों के विरुद्ध गुंडा एक्ट की 922 अपराधियों के विरुद्ध 110 जी एवं 43 एनबीडब्ल्यू के अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
जनपद में चुनाव के दृष्टिगत अभियान चलाए जा रहे है। जिसमें जिले के थानो की पुलिस ने अवैद्य शस्त्र फैक्ट्रियो और अवैद्य शराब बनाने और बिक्री करने वालो पर कार्यवाही की है।
आशीष तिवारी,एसएसपी फिरोजाबाद