टूंडला: मोबाइल पर परेशान कर रहे आटो चालक की सरेराह पिटाई, पुलिस को सौंपा

-मोबाइल खोने का बहाना बनाकर आटो चालक ने लिया था नंबर’

टूंडला। मोबाइल पर परेशान कर रहे एक आटो चालक की महिला ने चप्पलों से जमकर पिटाई कर दी। मारपीट के बाद उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया। आटो चालक को वह पूर्व में भी पकड़कर पुलिस को सौंप चुकी है। आरोप है कि पुलिस ने उसे छोड़ दिया।

लाइनपार निवासी एक महिला कुछ समय पूर्व एक आटो में सवार होकर चैराहे से बाजार जा रही थी। आरोप है कि तभी टूंडला निवासी आटो चालक ने अपना मोबाइल गुम हो जाने का बहाना बनाकर उसके मोबाइल अपने मोबाइल पर काल कर लिया। नंबर आने के बाद वह उसे फोन कर परेशान करने लगा। गंदे-गंदे मैसेज भेजने लगा। एक दिन महिला ने उसे पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। आरोप है कि पुलिस ने उसे जेल भेजने के बजाय छोड़ दिया। उसके बाद भी उसने उसे परेशान करना नहीं छोड़ा। शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे महिला ने आटो चालक को जीजीआईसी स्कूल के सामने पकड़ लिया और उसकी चप्पलों से पिटाई कर दी। मारपीट होते देख वहां लोगों की भी भीड़ लग गई। महिला के साथ ही वहां से गुजर रहे लोगों ने भी आटो चालक को जमकर पीटा। मारपीट के बाद उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया। थाना प्रभारी राजेश पांडेय का कहना है। कि मामला संज्ञान में नहीं हैं। तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -
- Advertisement -spot_img

Related News

- Advertisement -