टूंडला। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विधानसभा क्षेत्र गोरखपुर के लिए भाजपा नेता टूंडला से वहां प्रचार करने के लिए रवाना हुए। सभी नेताओं को भाजपा की हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
इस दौरान जिला संयोजक वृंदावन गुप्ता ने कहा उत्तर प्रदेश के 2022 के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार को बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता ने कमर कसली है। भाजपा द्वारा कर्मठ कार्यकर्ताओं को समय-समय पर प्रत्येक विधानसभा में प्रवासी के रूप में भेजा जाता है।
इसी क्रम में टूंडला विधानसभा के पांच वरिष्ठ पदाधिकारी भाजपा नगर अध्यक्ष रुपेश शुक्ला जिला मंत्री संजय परमार, ब्रजक्षेत्र कार्यसमिति सदस्य रामतीर्थ सिंह चक, किसान मोर्चा जिला मंत्री उत्कर्ष पाराशर, मंडल उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह परमार को गोरखपुर जिले में चुनाव प्रचार हेतु रवाना किया गया है। लोकेश जादौन, तरुण शर्मा, ज्ञानप्रकाश गौतम, जितेंद्र शर्मा, राहुल शर्मा, नरेन्द्र सिंह जादौन, बालकिशन गुप्ता, राजन सिंह, गिरवर निषाद, आदित्य जैन, मौहित कौशिक, राजेश अग्रवाल और महेंद्र झा आदि रहे।