फिरोजाबाद। भारतीय जनता पार्टी जिला महिला मोर्चा फिरोजाबाद द्वारा क्षत्रिय धर्मशाला सिरसागंज में सुषमा स्वराज अवार्ड कार्यक्रम महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्वेता पोरवाल के नेतृत्व में आयोजित किया गया। सुषमा स्वराज अवॉर्ड कार्यक्रम में सामाजिक, शिक्षा व स्वास्थ्य सेवाओं में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में सिरसागंज से प्रो डॉ कांति शर्मा, डॉ ममता मोटवानी, स्वदेश गायत्री, सेगर गुप्ता, टूंडला से पूनम कोशिक, लीना मदान, साकेत कुलश्रेष्ठ, शिकोहाबाद से रश्मी अग्रवाल, रीतू गुप्ता, बीना यादव, खैरगढ़ से गायत्री उपाध्याय, रानी अवंती बाई से हेमलता राजपूत को इनके सामाजिक कार्य के लिए पीत पट्टिका व चुन्नी पहना कर सुषमा स्वराज अवार्ड देकर ब्रज क्षेत्र भाजपा महिला मोर्चा की सदस्य हेमलता अग्रवाल और जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा स्वेता पोरवाल द्वारा सम्मानित करते हुए उनके उज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम में शशिकला यादव, नीतू मेथला, आशा सिंह, अनिता यादव, पूनम् पोरवाल, रुवी शिवहरे, रीना सिंह, मंजु पोरवाल, कंचन पोरवाल, नीलेश सिंह, सिया देवी, शीला सिंह, अमिता पोरवाल, उर्मिला मिश्रा एवं अन्य पदाधिकारियों व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।