फिरोजाबाद: भाजपा कार्यालय पर जीतकर कर आए भाजपा पार्षदों का हुआ स्वागत

फिरोजाबाद। भारतीय जनता पार्टी महानगर द्वारा भाजपा कार्यालय मोड़ा कनेटा पर नगर निगम फिरोजाबाद में विभिन्न वार्डो से भाजपा पार्षद के रूप में जीतकर आए जनप्रतिनिधियों का स्वागत किया गया।

रविवार को भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार के नेतृत्व में भाजपा कार्यालय पर नगर निगम फिरोजाबाद में विभिन्न वार्डो से भाजपा पार्षद के रूप में जीतकर पहुंचे जनप्रतिनिधियों का स्वागत किया गया। इस दौरान निकाय चुनाव सह प्रभारी गोपाल अंजान (एमएलसी एवं पूर्व राज्यमंत्री) ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव में भाजपा को मिली प्रचंड जीत भाजपा पर जनता के विश्वास की जीत है। भाजपा पर निरंतर विश्वास के लिए जनता जनार्दन का हृदय से आभार।

विधायक मनीष असीजा ने कहा कि प्रदेश की जनता जनार्दन ने भारतीय जनता पार्टी के सेवा, सुरक्षा, विकास और सुशासन के एजेण्डे पर मुहर लगाकर विरोधियों को मुंहतोड़ जवाब दिया है। चुनाव संयोजक सत्यवीर गुप्ता, अमित गुप्ता जिला प्रवक्ता व मीडिया प्रभारी, ओम प्रकाश वर्मा पूर्व विधायक, सुरेंद्र राठौर, सुनील शर्मा, श्रीनिवास शर्मा, केशव सिंह फौजी, राजकुमार छिब्बर, लक्ष्मीकांत शुक्ला, नवीन प्रकाश उपाध्याय, विशाल मोहन यादव, श्याम सिंह यादव, केशव देव शंखवार, उदय गुप्ता, सुनील मिश्रा, राकेश गौतम, महेंद्र दुबे, मनोज शंखवार, प्रमोद पाल बघेल, हुंडी लाल राठौर व भाजपा के सभी विजयी पार्षद गण मौजूद रहे।

- Advertisement -
- Advertisement -spot_img

Related News

- Advertisement -