फिरोजाबाद। शहर कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष नुरुल हुदा लाला राइन गांधी के नेतृत्व में सदर बाजार नाले की पुलिया पर कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार बनने पर मिठाई बांटी गई। इस अवसर पर शहर कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष नुरुल हुदा लाला राइन गांधी ने कहा कि कर्नाटक की जनता ने कांग्रेस पर भरोसा जताया है। उनके भरोसे पर कांग्रेस सरकार खरा उतरेगी। आने वाले 2024 के लोकसभा चुनाव में भी जनता कांग्रेस की सरकार बनाएंगी। मिष्ठान वितरण के दौरान मुन्नी, मुस्कान, शोएब खान, सोनू, अनीश, अशरफ अंसारी, मुकीम, अब्दुल्ला, रजा कुरैशी, नाजिम, रेहान, आरिफ, अनिका, वकील कुरेशी आदि मौजूद रहे।