फिरोजाबाद: सपाईयों ने मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन, मरीजों को बांटे फल

फिरोजाबाद। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन सपा कार्यालय पर धूमधाम से मनाया गया। वहीं जिला अस्पताल में उनके जन्मदिन पर मरीजों को फल वितरित किये गये।

शनिवार को सपा कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिन को लोक कल्याण दिवस के रूप में मनाते हुए जिला अस्पताल में मरीजों को फल वितरित किये। इस अवसर पर राजकुमार राठौर ने कहा कि फिरोजाबाद में झेडाझाल परियोजना देकर शहर की जनता को शुद्व पीने का पानी देने का काम किया। आदर्श यादव धन्नू ने कहा है कि अखिलेश यादव ने प्रदेश और फिरोजाबाद के विकास में विकास कराया।

इस दौरान रामसेवक यादव, राजकुमार राठौर, आदर्श यादव (धन्नू), योगेश गर्ग, अंकित जैन, पूरन सिंह प्रधान, अशोक यादव, सतेंद्र यादव, नरेश शंखवार, नीरज राठौर, नन्दू शंखवार, राजीव यादव, विनय यादव, बॉबी राठौर, राहुल राठौर, महाराज सिंह राठौर, मीना राठौर आदि मौजूद रहे। 

- Advertisement -
- Advertisement -spot_img

Related News

- Advertisement -