फिरोजाबाद: बसपा ने दतौजी गांव में लगाई जनचैपाल

फिरोजाबाद। बसपा ने रविवार को दोपहर 12 बजे शिकोहाबाद विधानसभा क्षेत्र के गांव दतौजी में जनचैपाल लगाई गई। इसमें पदाधिकारियों ने कहा कि भाजपा-सपा जिन जातियों के वोट लेती हैं, उन्हें भागीदारी और सम्मान नहीं देतीं। जबकि बसपा की नीति जिसकी जितनी संख्या भारी, उसकी उतनी हिस्सेदारी स्पष्ट है।

आगरा, कानपुर, अलीगढ़ मंडल के कोआर्डिनेटर सूरज सिंह ने कहा कि बसपा ने आगामी 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारियां तेज कर दी हैं। इसके लिए मतदाताओं से सीधा संवाद करने पर विशेष जोर दिया है। मेन टू मेन संवाद पार्टी का सबसे मजबूत हथियार है। इसी दम पर पार्टी ने चार बार प्रदेश में सरकार बनाई है।

जिला इंचार्ज डा. ज्ञान सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती के निर्देश पर प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र को चार जोन में बांट कर मतदाता के घर-घर दस्तक दी जा रही है। आगरा मंडल प्रभारी सतेंद्र जैन सोली, जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार उर्फ टीटू प्रधान, सोनू भारती, हरजीत सिंह, संजय निषाद आदि उपस्थित रहे।

- Advertisement -
- Advertisement -spot_img

Related News

- Advertisement -