फिरोजाबाद: बसपा की बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर हुई चर्चा

फिरोजाबाद। बसपा की एक बैठक आंबेडकर धर्मशाला मौहल्ला दुली में सम्पन्न हुई। बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष सालिंग सिंह ने सेक्टर एवं बूथ पदाधिकारियों को आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि बूथ का संगठन ही पार्टी की रीढ़ की हड्डी होता है। साथ ही पदाधिकारी हर मौहल्ले में जाकर बहिन कुमारी मायावती के शासन काल के विकास कार्यो, कानून व्यवस्था आदि की जानकारी से जनता को अवगत कराएं। बैठक में लोकेश कुमार पिप्पल, जितेन्द्र कुमार निमेष, अनिल कुमार, मुकेश गौतम, सुशील जाटव, बृजेश वरूण, धर्मेन्द्र कुमार, भूपसिंह निगम, लालता प्रसाद, छोटू जाटव, पंकज जाटव आदि मौजूद रहे।

- Advertisement -
- Advertisement -spot_img

Related News

- Advertisement -