फिरोजाबाद: भाजपाईयों ने मनाई पं. दीनदयाल उपाध्याय की जन्म जयंती

फिरोजाबाद। प्रखर राष्ट्रवादी, उत्कृष्ट संगठनकर्ता, अंत्योदय एवं एकात्म मानववाद के प्रणेता स्त्रोत पं. दीनदयाल उपाध्याय की जन्म जयंती भाजपाईयों द्वारा धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पं. दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्र्यापण कर नमन किया। साथ ही उनके बताए गए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार के नेतृत्व में पं. दीनदयाल उपाध्याय की जन्म जयंती पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन लेबर काॅलौनी स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय पार्क में किया गया। जिसमें भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। नगर विधायक मनीष असीजा ने पं. दीनदयाल उपाध्याय के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वह जनसंघ के अध्यक्ष रहे। हम लोगों को उनके बताए गए मार्ग पर चलना चाहिए।

वहीं बूथ क्रमांक 364 पर बूथ अध्यक्ष व जिला सयोजक स्थानीय निकाय दीपक गुप्ता कालू के नेतृत्व में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्म जयंती सर्व मनोकामना हनुमान मंदिर सुहाग नगर में मनाई गई। भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया।

इस दौरान फिरोजाबाद ब्लाक प्रमुख लक्ष्मी नाराण यादव, भाजपा महानगर उपाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह, महानगर महामंत्री आनंद अग्रवाल, सत्यवीर गुप्ता, मंडल अध्यक्ष दिलीप सिंह इंजीनियर, राममूर्ति चैरसिया, वीरेंद्र कुमार गुप्ता, बृजमोहन दुबे, पार्षद नरेश शर्मा, पश्चिम मंडल महामंत्री आकाश गुप्ता, मनीष राठौर, मंदिर के महंत अशोक द्विवेदी, राधेश्याम यादव, योगेंद्र यादव बाबा आदि मौजूद रहे।

- Advertisement -
- Advertisement -spot_img

Related News

- Advertisement -