शिकोहाबाद: पंडित दीनदयाल उपाध्याय को जयंती पर किया नमन

शिकोहाबाद। नगर में पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर उन्हें याद किया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और नमन किया। वहीं नगर पंचायत मक्खनपुर के वार्ड नंबर 13 बिल्टीगढ़ देवाजीत में सभासद सुहेल कांत शर्मा द्वारा सोमवार को एकात्म मानववाद के प्रणेता एवं कार्यकर्ताओं के प्रेरणापुंज उपाध्याय की जयंती पर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन किया।

नगर अध्यक्ष विशाल गुप्ता की अध्यक्षता में उपाध्याय का जन्म जयंती समारोह मनाया गया। इस अवसर पर उन्होंने उपाध्याय के चरित्र पर अपने विचार रखे। सतीश यादव, विष्णु सक्सेना, सीए अवधेश पाठक, सुशील जैन, सुशील यादव, शिवम दीक्षित, निर्देश यादव आदि मौजूद रहे। जयंती कार्यक्रम में भाजपा नेता पूर्व जिला उपाध्यक्ष कृष्णकांत शर्मा ने उपाध्याय जी के चित्र के समक्ष माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। वक्ताओं ने उपाध्याय के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला।

वहीं शिकोहाबाद में उपाध्याय की जयंती अशोक राजपूत की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस अवसर पर गोपाल शर्मा, सुरेश वर्मा, संदीप श्रीवास्तव, ठा. अजीत सिंह, सतीश यादव, प्रमोद राजपूत, सुरेशानंद महाराज, रमेशानंद, धर्मेंद्र, धनीराम, गौरव राजपूत आिद मौजूद रहे। मक्खनपुर में भाजयुमो सदस्य अजय कांत शर्मा, आदेश यादव, रामभरोसे लाल, राजकुमार चैहान, मनोज सविता, रंजीत सविता, सुनील यादव, शिवम शर्मा, अमक पथरिया, बेटालाल चैहान आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

- Advertisement -
- Advertisement -spot_img

Related News

- Advertisement -