फिरोजाबाद: कांग्रेसियों ने मनाई स्व. इंद्रिरा गांधी की जंयती

फिरोजाबाद। जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्व इंद्रिरा गांधी की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर कांग्रेसियों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी ने कहा कि इंदिरा जी को उनके कड़े फैसलों, मजबूत इरादों तथा जनता के प्रति उनके समर्पण को देखते हुए दुनिया में लोग उन्हें आयरन लेडी के नाम से जानते थे। मुख्य अतिथि प्रदेश सचिव आशुतोष दीक्षित ने कहा कि पोखरण में परमाणु विस्फोट कर दुनियां को भारत की ताकत का एहसास करा दिया और पाकिस्तान के दो टुकड़े कर बांग्लादेश बना दिया।

कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेसी धर्म सिंह यादव, पीसीसी सदस्य मनोज भटेले, पीसीसी सदस्य हाजी नसीर अहमद, पीसीसी सदस्य शफात खान राजू, गुलाम जिलानी, सूरज पाल सिंह, अखिलेश शर्मा, रामकुमार रावत, चंद्रकांत यादव, सलमान, रोहित यादव आदि मौजूद रहे।

- Advertisement -
- Advertisement -spot_img

Related News

- Advertisement -