फिरोजाबाद। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी द्वारा एक प्रार्थना सभा का आयोजन घर संसार स्थित कार्यालय पर किया गया। जिसमें विगत नौ दिन पूर्व उत्तरकाशी के सिलक्यार गांव में निर्माणधीन टनल का एक हिस्सा टूट जाने से, उसमें लगभग 41 मजदूर फंसे गए है। मजदूरों के सकुशल बाहर निकलने की और स्वस्थ होने की ईश्वर से प्रार्थना की गई।
उन्होंने कहा कि हमे अपने देश के इंजीनियरो पर पूरा भरोसा है कि वे जल्द से जल्द फंसे मजदूरों को सकुशल बाहर निकाल लेंगे। हम सभी ईश्वर से उनके सकुशल बाहर निकलने के लिए प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना सभा में रामकुमार रावत, खजांची दिवाकर, रोहित यादव, सुमन देवी, आर्यन, ऋषि भास्कर, सुमित कुमार, ललित शर्मा आदि लोग रहे।