फिरोजाबाद: वीडिया काॅलिंग निरीक्षण महिला शिक्षिकाओं की निजता का हनन-रीमा यादव

फिरोजाबाद। जिले के खंड शिक्षाधिकारियों द्वारा महिला शिक्षिकाओं पर बेवजह की जा रही कार्रवाई के खिलाफ वुमेन टीचर्स एसोसियेशन संघ ने आवाज उठाई है। जिसको लेकर महिला शिक्षक संघ ने राज्यपाल के नाम संबोधित एक ज्ञापन कलैक्ट्रेट पर एडीएम को सौंपा है।

महिला शिक्षक संघ की जिलाध्यक्ष रीमा यादव के नेतृत्व में शिक्षिकाओं का एक प्रतिनिधि मंडल एडीएम अभिषेक कुमार से मिला। प्रतिनिधि मंडल ने राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन में कहा है कि महिला शिक्षिकाओं की निजता और मर्यादा के उल्लंघन को ध्यान रखते हुए ज्ञापन दिया जा रहा है। एक तरफ प्रधानमंत्री बेटी बचाओ-बेटी पढाओं में महिला की निजता एवं सुरक्षा पर विशेष ध्यान दे रहे है।

वहीं वीडिया काॅलिंग निरीक्षण महिला शिक्षिकाओं की निजता का हनन करना प्रतीत होता है। प्रतिनिध मंडल ने कहा कि संगठन ऐसी नीतियों पर विरोध दर्ज करता है। ज्ञापन देने वालो जिला उपाध्यक्ष नीति यादव, दीप्ति, संगठन मंत्री दीप्ति सिकरवार, नमस्या वर्मा, अंजली, प्रीती, मधु, मिली आदि मौजूद रही।

- Advertisement -
- Advertisement -spot_img

Related News

- Advertisement -