शिकोहाबाद। शब्दम संस्था द्वारा शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन हिंद लैंप में किया गया। इस सम्मान समारोह में शिक्षक अश्वनी जैन, मदालसा त्रिपाठी के साथ ही रॉयल कृष्णा ग्रुप के वर्तमान अध्यक्ष आशीष यादव को शिक्षक अवार्ड 2023 से सम्मानित किया गया।
यह सम्मान रॉयल कृष्णा ग्रुप को सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य व निर्धन परिवार के बच्चों में शिक्षा की क्रांति लाने वाले कार्यों के लिए किया गया है। इस अवसर पर आशीष ने शब्दाम संस्था की संस्थापक अध्यक्ष किरण बजाज एवं शब्दम संस्था की समस्त टीम का अवार्ड देने एवं सम्मान के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इससे उनका उत्साह बढ़ा है और सामाजिक कार्य करने के लिए उन्हें प्रेरणा मिली है। वह गरीब, असहाय और बेसहारा लोगों की मदद के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। संचालन दीपक औहरी ने किया। धन्यवाद ज्ञापन डॉ.चन्द्रवीर जैन ने दिया।
इस अवसर पर डॉ.बत्रा, टीएन यादव, लक्ष्मीनारायण यादव, शरद बरेजा, मनोज कुलश्रेष्ठ, पुष्कर तिवारी, रत्नेश कुलश्रेष्ठ, नन्दनी यादव, विनीत बसंत, शशीप्रभा यादव, मुहम्मद शाहिद, आशीष गुप्ता, शिवनाथ, मीनू यादव, उत्तम सिंह, उत्तम, आकाश राजा, उदयवीर शर्मा, डॉ. दीवान सिंह, आलोक, गजेन्द्र सिंह, दीप्ता सक्सेना, गंजन चतुर्वेदी, रविन्द्र रंजन, परबीन बेगम, प्रभादेवी, सीमा शाक्या, नुपुर, प्रियम यादव, वसीम अहमद आदि उपस्थित रहे।