शिकोहाबाद: 100 मीटर दौड़ में डौली और 400 में कीर्ति ने रही अब्बल

-संकुलीय खेलकूद प्रतियोगिताओं में छात्राओं ने दिखाया उत्साह

शिकोहाबाद। सरस्वती शिशु मंदिर केशवपुरम के छात्रों ने संकुलीय खेलकूद प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करते हुए खेलों में बाजी मारी। छात्रों की मेहनत रंग लाई और विद्यालय के छात्रों ने कई प्रतियोगिताओं में प्रथम और द्वितयी स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।

संकुलीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन सिरसागंज विद्यालय में संपन्न हुआ। जिसमें जिले के सात विद्यालयों ने भाग लिया। संकुलीय खेलकूद प्रतियोगिता में डोली ने 200 मीटर दौड़ में प्रथम, रिले दौड़ में प्रथम, स्थान प्राप्त किया। कीर्ति यादव ने 400 मीटर दौड़ और रिले दौड़ में प्रथम स्थान पाया।

प्रतिज्ञा ने रिले दौड़ में प्रथम, लंबीकूद व चक्का फेंक में द्वितीय स्थान पाया। कौशल ने 400 मीटर दौड़, रिले दौड़ एवं ऊंची कूद में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। रुद्रप्रताप ने 100 मीटर दौड व रिले दौड़ में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। अंशुल ने लंबी कूद में द्वितीय, अर्पित ने रिले दौड़ व चक्का फेंक में द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

आयुष ने रिले दौड़ में द्वितीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। शारीरिक प्रमुख रमेश चंद्र आचार्य व सहयोगी आचार्यों ने नित्यप्रति अभ्यास कराकर संकुल में स्थान प्राप्त करवाया। प्रधानाचार्य शेषपाल सिंह ने सहयोगी छात्रों को दिशा निर्देश देकर उत्साहित किया। विद्यालय प्रबंधक डॉ. सुशील कुमार मिश्रा ने बच्चों के उज्जल भविष्य की कामना की।

- Advertisement -
- Advertisement -spot_img

Related News

- Advertisement -