शिकोहाबाद। नगर की समाज सेवी संस्था समाजवादी सेवा समूह जनवरी टास्क नम्बर 4 ने चुनाव को देखते हुए मतदाता जागरूकता अभियान प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता 20 जनवरी से 25 जनवरी तक चली 26 को रिजल्ट घोषित किया गया इसमे भाग लेने वाले शहर के करीब आधा दर्जनो स्कूलों के अलावा दर्जनो प्रतिभागियों व शहर में काम कर रही गरीब वच्चो के ऊपर दो संस्थाओं ने भी भाग लिया। जिसमें विशुद्ध इंटरनेशनल स्कूल से प्रथम दछ यादव, कनिष्का यादव, श्रीयश, द्वितीय ब्लूमिंग बड्स स्कूल से उत्प्रीति पचौरी, साक्षी यादव, वैभवी शर्मा, तृतीय दी एशियन स्कूल से आध्या, अपराजिता सिंह, पीयूष कुशवाह, स्कूल से रजनीश गुप्ता, सात्विक तिवारी, रिद्धिमा सिंह, रॉयल कृष्णा ग्रुप से रश्मी, नैना, आदिव, प्रयाग श्री महिला सशक्तिकरण संगठन से वंशिका, भरत राजपूत, अंजली कुमारी आदि ने प्रतियोगिता को जीता। संस्था ने सभी सम्मानित स्कूल, संस्था व प्रतिभागियो का आभार व्यक्त किया। जिन्होंने इस ऑनलाइन प्रतियोगिता में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस जागरूकता अभियान को पूर्ण करने का विशिस्ट शहयोग आसुतोष वर्मा का रहा। संस्था के सदस्यो मे डा. आश मोहम्मद, रविन्द्र यादव, आशिफ भाई, शिवनाथ आदि समूह के लोगो ने सहयोग किया।
Related News
- Advertisement -