फिरोजाबाद: भीषण गर्मी के चलते जिला अस्पताल में डायरिया के मरीजों में हुआ इजाफा

-बच्चा वार्ड हुआ फुल, तीन दिन में 100 से अधिक भर्ती हुए मरीज

फिरोजाबाद। गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ने से डायरिया के मरीज बढ़ रहे हैं। बच्चे डायरिया का शिकार हो रहे हैं। जिला अस्पताल के बच्चा वार्ड फुल हो गया। तीन दिनों में 100 से ज्यादा बच्चे, बुजुर्ग महिला और युवतियां डायरिया का शिकार हुई हैं।

जिला अस्पताल में तीन दिनों में 100 से ज्यादा बच्चे भर्ती हुए है। ज्यादातर बच्चों में डायरिया की परेशानी है। बच्चों को ड्रिप चढ़ाई जा रही है। यह नजारा सिर्फ सरकारी अस्पताल में नहीं बल्कि प्राइवेट डॉक्टर की क्लीनिक पर भी नजर आ रहा है। गंदे पानी और गंदगी से बच्चे डायरिया का शिकार हो रहे हैं।

सीएमएस ने बताया बीमार बच्चों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। ज्यादातर बच्चे को दस्त उल्टी और बुखार की शिकायत है। वहीं बड़े-बूढ़े भी डायरिया की चपेट में आ रहे हैं। हॉस्पीटल में लगातार बढ़ रहे डायरिया के मरीजों के लिए पूरी व्यवस्था की गई है। समय पर मरीजों को इलाज उपलब्ध कराया जा रहा है।

- Advertisement -
- Advertisement -spot_img

Related News

- Advertisement -