Skip to content

फिरोजाबाद: सरकारी आवास में फंदे पर लटका मिला अर्दली का शव

फिरोजाबाद। थाना मटसेना क्षेत्रांर्गत अपर जिला जज के यहाॅ तैनात अर्दली का शव उसके सरकारी आवास में लटका मिला। उसकी पत्नी कानुपर में एक शादी समारोह में गई थी। पत्नी की लौटने पर घटना की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है।

जनपद जौनपुर निवासी निखिल अस्थाना अपर जिला जज के यहां पर अर्दली के पद पर तैनात है। उसकी शादी एक वर्ष पूर्व हुई थी। जानकारी के अनुसार निखिल की बहन के देवर की शादी में शामिल होने के लिए उसकी पत्नी अर्चना 14 फरवरी को कानपुर गई थी। पत्नी शनिवार को कानपुर से जिला मुख्यालय स्थित आवास पर लौटी तो दरवाजा नहीं खुला। पत्नी द्वारा कई बार आवाज लगाने पर भी दरवाजा न खुलने पर आसपास के लोग एकत्रित हो गये। लोगों ने काफी प्रयासों के बाद जब दरवाजा खोला तो दरवाजे के सामने निखिल का शव फंदे पर लटका मिला।

पति के शव को फंदे पर लटका देख पत्नी के होश उड़ गये। न्यायिक अधिकारियों के साथ पुलिस प्रशासनिक अधिकारी एवं थाना मटसेना पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने लोगों की मदद से शव की नीचे उतरवाया। थानाध्यक्ष मटसैना शैलेन्द्र सिंह चैहान ने बताया कि युवक का शव फंदे पर लटका मिला था। पूरे मामले की जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *