Skip to content

शिकोहाबाद: महिला ने रिटायर्ड फौजी पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, पीड़िता ने थाने में दी तहरीर

शिकोहाबाद। झांसी की एक महिला ने अपने परचित सेवानिवृत फौजी पर घर बुला कर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़िता द्वारा लगाये गये आरोप के बाद मोहल्ले में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपी रिटायर्ड फौजी से पूछताछ कर रही है।

झांसी निवासी एक महिला अपने होमगार्ड पति के साथ फिरोजाबाद चूड़ी खरीदने के लिए आई हुई थी। रास्ते में उसने झांसी ड्यूटी पर तैनात रहे फौजी को फोन किया। इस पर उसने शिकोहाबाद अपने घर पर बुलाया। उसने बताया कि रात में उसने सिर दर्द की फौजी से गोलियां मंगाई थीं। फौजी ने उन्हें गोलियां दी और उसने अपने पति को दो गोलियां खिला दी, जिसके बाद वह सो गया।

आरोप है कि रात में सोते समय फौजी ने उसे दबा लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। जब पति सुबह जागा तो उसने सारी घटना बताई। इसके बाद होमगार्ड ने थाना पुलिस को सूचाना दी। जानकारी होते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और महिला और आरोपी रिटायर्ड फौजी को लेकर थाने आई।

प्रभारी निरीक्षक हरवेंद्र मिश्रा ने बताया कि दोनों एक दूसरे को काफी पहले से जानते हैं। महिला ने आरोप लगाया है। दोनों में मामले को निपटाने का प्रयास चल रहा है। तहरीर मिलने पर मामले की सच्चाई जान कर कार्यवाही की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *