Skip to content

फिरोजाबाद: मैनपुरी उप चुनाव में सपा की जीत सपाईयों ने किया मिष्ठान वितरण

फिरोजाबाद। मैनुपरी उप चुनाव में सपा की जीत पर शहर के सपा नेताओं ने खुशी जाहिर की। साथ ही सपा कार्यालय पर मिष्ठान वितरण कर जश्न मनाया। गुरूवार को समाजवादी पार्टी के पूर्व सांसद अक्षय यादव ने पार्टी कार्यालय पहुंचकर जनपद के कार्यकर्ताओं के साथ मैनुपरी उप चुनाव में डिम्पल यादव की जीत पर मिष्ठान वितरण कर खुशी मनाई। पूर्व एमएलसी डा. दिलीप यादव ने कहा कि उप चुनाव में हम सपा नेताओं के साथ लगातार मैनपुरी और सैफई क्षेत्र में जुटे रहे। हमारा मकसद था कि किसी तरह भाजपा को सपा के गढ में करारी हार मिलें। जिसमें हम कामयाब हो गये। सपा जिलाध्यक्ष रमेश चंद्र चंचल ने कहा कि सपा के गढ़ को भेदने के लिए भाजपा ने सारी मेहनत लगा दी। पुलिस ने धांधली की पूरी कोशिश की लेकिन हम जीत गए। वहीं महानगर अध्यक्ष योगेश गर्ग ने कहा कि मैनपुरी उप चुनाव में हमारी जीत से आने वाले चुनावों में ओर मनोबल बढ़ा है। आने वाले चुनावों में भाजपा को सपा कड़ी टक्कर देंगी। मिष्ठान वितरण के दौरान अरविंद यादव, जगमोहन यादव, केवी यादव, नीरज यादव आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *