Skip to content

फिरोजाबाद: स्वामी विवेकानंद की जयंती पर आयोजित हुई यंग इंडिया रन प्रतियोगिता

फिरोजाबाद। स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर यंग इंडिया रन प्रतियोगिता का आयोजन भारतीय जनता युवा मोर्चा महानगर द्वारा अटल पार्क से किया गया। प्रतियोगिता में 400 प्रतिभागियों ने भाग लिया।

गुरूवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा महानगर अध्यक्ष अंकित तिवारी के नेतृत्व में यंग इंडिया रन प्रतियोगिता अटल पार्क में आयोजित की गई। प्रतियोगिता का शुभारम्भ भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार ने हरी झंडी दिखाकर किया। जो कि सुभाष चैराहा, विवेकानंद चैक, सेंट्रल चैरहा, बर्फखाना चैराहा, गांधी नगर चैराहा, क्लब चैराहा, सर्विस रोड, आर्य नगर होते हुए गांधी पार्क स्थित पाॅलीवाल हाॅल में आकर सम्पन्न हुई। प्रतियोगिता में 400 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया।

यंग इंडिया रन प्रतियोगिता में प्रथम लव चैधरी, द्वितीय आशुतोष व तृतीय स्थान पर संतोष रहे। नगर निगम के पाॅलीवाल हाॅल में आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने स्वामी विवेकानंद के जीवन पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर मनीष गौतम क्षेत्रीय अध्यक्ष भाजयुमो ने कहा स्वामी विवेकानंद की जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाई जाती है। आज युवाओं की दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। भाजयुमो अध्यक्ष अंकित तिवारी ने कहा आज यंग इंडिया रन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस आयोजन के द्वारा युवाओं में जोश व अनुशासन जैसी प्रेरणा लाने का प्रयास किया गया है। जो कि विवेकानंद जी से मिलती है।

यंग इंडिया रन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले लव चैधरी को जयप्रकाश राठौर ने वॉशिंग मशीन व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। वहीं द्वितीय स्थान पर रहे आशुतोष को 32 इंची एल ईडी टीवी हरिओम आचार्य व तृतीय स्थान पर रहे संतोष कुमार को जूसर मिक्सर ग्राइंडर मोहित ठाकुर ने प्रदान किया। वहीं तीन बेटियों को भी सम्मानित किया गया। जिसमे प्रथम स्थान रीना, द्वितीय मोना एवं तृतीय सुनैना रही।

कार्यक्रम में नगर विधायक मनीष असीजा, महापौर नूतन राठौर, पूर्व विधायक ओमप्रकाश वर्मा, अनुपम शर्मा, प्रशांत अग्रवाल, संतोष बघेल, हेमंत मित्तल, राजेश झा, विकास दिवाकर, मयंक, अभिषेक, दीपक, राहुल, देश दीपक, सुमित, रोहित, आकाश, अतुल, हिमांशु आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का कुशल संचालन भाजयुमो जिला महामंत्री राजेश झा एवं कार्यक्रम संयोजक राहुल शर्मा रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *