Skip to content

शिकोहाबाद: भाजपा महिला प्रदेश उपाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं संग खेली होली

शिकोहाबाद। भारतीय जनता पार्टी नगर के तत्वावधान में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष बबीता चैहान ने कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने महिला कार्यकर्ताओं संग होली खेली और भाजपा कार्यकर्ताओं को आगामी माह में होने वाले निकाय चुनावों में जुट जाने के लिए कहा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश उपाध्यक्ष महिला मोर्चा ने की। उन्होंने बताया कि होली मिलन समारोह भाजपा प्रत्येक वार्ड और सेक्टर में आयोजित कर रही है। इसका उद्देश्य आम जनता तक पहुंच कर भाजपा सरकार की जन उपयोगी नीतियों को पहुंचाना है। इस अवसर पर मनोरमा गुप्ता, सतीश यादव, सुशील यादव, निर्दोष यादव, शिवम दीक्षित, सपना गुप्ता, अनीता धनगर, माथुरी भारद्वाज,अतुलतिवारी, पीयूष ठाकुर, मयंक तिवारी और नीलेश ठाकुर आदि मौजूद रहे।

वहीं आवास विकास कॉलोनी स्थित मेजर रामवीर सिंह आईटीआई परिसर में जिला पंचायत अध्यक्ष सुनीता यादव के नेतृत्व में होली मिलन समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में पूर्व सैनिकों और सभ्रांत नागरिकों ने एक दूसरे को गुलाल लगा कर होली की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवानिवृत सूबेदार मेजर रामवीर सिंह ने और संचालन ई. रामब्रेश यादव ने किया। इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में पूर्व सैनिक और सभ्रांत लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *