Skip to content

फिरोजाबाद: राहुल गांधी की सांसदी जाने पर भाजपाइयों ने दी प्रतिक्रिया

फिरोजाबाद। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव राहुल गांधी पर हेट स्पीच के मामले में हुई कार्रवाई को लेकर भाजपाइयों ने प्रतिक्रिया व्यक्त की।

जिलाध्यक्ष वृंदावन लाल गुप्ता ने कहा कि सूरत सेशन कोर्ट ने राहुल गांधी को मानहानी मामले में दो साल की सजा दी है। दरअसल, वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान राहुल गांधी ने कर्नाटक में कहा था कि सभी चोरों का सरनेम मोदी क्यों होता है?

महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने चार साल पहले पिछड़ा समाज के खिलाफ सार्वजनिक रूप से जो अपमानजनक बातें की थी, उन्होंने पिछड़ा समाज को चोर बताया था। उस संदर्भ में अदालत ने उन्हें जो सजा सुनाई है, हम उसका स्वागत करते हैं।

मीडिया प्रभारी जिला प्रवक्ता अमित गुप्ता ने कहा कि अदालत का फैसला यह दर्शाता है कि देश का कानून और देश का संविधान सबसे ऊपर है और उसकी नजर में देश के सभी नागरिक समान हैं। अदालत का निर्णय यह भी सिद्ध करता है कि चाहे कोई कितना भी बड़ा क्यों न हो, यदि उसने अपराध किया है तो उसे सजा जरूर मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *