Skip to content

फिरोजाबाद: मथुरा में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी में फिरोजाबाद के नौ बाल वैज्ञानिकों ने दिखाई अपनी प्रतिभा

फिरोजाबाद। भारत सरकार की इन्सपायर अवार्ड मानक योजना के अंतर्गत विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी का आयोजन चम्पा अग्रवाल इंटर कॉलेज मथुरा में किया गया। जिसमें फिरोजाबाद के नौ बाल वैज्ञानिकों ने अपने हुनर का प्रदर्शन किया।

जिला विज्ञान क्लब फिरोजाबाद के जिला समन्वयक अश्वनी कंमार जैन ने बताया कि इस प्रदर्शनी में आगरा, फिरोजाबाद, मथुरा, मैनपुरी, एटा, अलीगढ़, हाथरस एवं कासगंज जनपद के इन्सपायर अवार्ड मानक योजना 2021 में चयनित विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। जिला विद्यालय निरीक्षक फिरोजाबाद डा. निशा अस्थाना के निर्देशन एवं अश्वनी जैन के साथ जनपद के शिक्षक सूर्यकांत वर्मा, प्रिया त्यागी, श्याम गुप्ता, भूपेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में पी.डी. जैन इंटर कॉलेज के मृदुल, कमल किशोर, नील कमल, दाऊदयाल गर्ल्स इंटर कॉलेज फिरोजाबाद की निधि, एस. आर.के. इंटर कॉलेज कोटला के अर्जुन सिंह, गोपी श्याम इंटर कॉलेज के अंशू कुमार, राजकीय हाईस्कूल, भरथरा खैरगढ़ के लवकुश, लोक राष्ट्रीय इंटर कॉलेज, जसराना की लवी एवं एम. डी. जैन इंटर कॉलेज सिरसागंज की अंशिका ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन जिलाधिकारी मथुरा एवं निर्णायक मंडल के समक्ष किया। जनपद के बाल वैज्ञानिकों ने अपने मॉडल दुर्घटना सुरक्षा चश्मा, छिपकली पकड़ने वाला यंत्र, सोलर कार, तीन कार्य करने वाली छड़ी, सूर्य घड़ी, स्मार्ट हाउस आदि प्रस्तुत किए गए। जिसकी जिलाधिकारी मथुरा, जिला विद्यालय निरीक्षक मथुरा एवं निर्णायक मंडल द्वारा सराहना की गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *