Skip to content

फिरोजाबाद: विदाई समारोह में सुद्विति ग्लोबल अकादमी के छात्र-छात्राओं ने मचाया धमाल

फिरोजाबाद। सुद्विति ग्लोबल अकादमी में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम मिस फेयरवेल का ताज साक्षी यादव व मिस्टर फेयरवेल का ताज आयुष पचैरी को प्रदान किया गया।

कार्यक्रम का शुभारभ मुख्य अतिथि टीवी कलाकार जूही असलम एवं ब्रजेश शिखरवार ने माॅ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलन कर किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई। वही सीनियर छात्र-छात्राओं के लिए मिस फेयरवेल व मिस्टर फेयरवेल प्रतियोगिता का आयोजन किया। जिसमें कक्षा 12 के छात्र-छात्राओं ने रैक वाॅक किया। प्रतियोगिता मिस फेयरवेल साक्षी यादव व मिस्टर फेयरवेल आयुष पचैरी का चुना गया।

कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा मिस फेयरवेल का ताज साक्षी यादव व मिस्टर फेयरवेल का ताज आयुष पचैरी को पहनाकर सम्मानित किया गया। वहीं स्टूडेंट आफ इयर का खिताब किरण शर्मा को प्रदान किया गया। सुद्विति ग्लोबल अकादमी के संरक्षक किताब सिंह यादव ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की।

प्रधानाचार्य कमल कोशिक ने बच्चों को एकाग्रता, धैर्य और सतत प्रयास से नियमिति स्वाध्ययन का आहवान किया। इस दौरान श्रुति शर्मा, हरिश, रवि कुमार, आशीश श्रीवास्तव, पुष्पेद्र, कोमल, गीता, आरती, शिवांगी, रोशनी, प्रमोद श्रीवास्तव, अजय, फैज आदि मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *