Skip to content

फिरोजाबाद: एस.एच.जे. माॅडर्न स्कूल में ओरिएंटेशन और साइंस एक्सिबिशन का हुआ आयोजन

फिरोजाबाद। एस.एच.जे. माॅडर्न स्कूल में ओरिएंटेशन और साइंस एक्सिबिशन का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए एक से एक बढ़कर माॅडल प्रस्तुत किये।

ओरिएंटेशन और साइंस एक्सिबिशन का शुभारम्भ अतिaथियों द्वारा फीता काटकर किया गया। ओरिएंटेशन कार्यक्रम में प्लेवे, एलकेजी, यूकेजी के बच्चों प्रतिभाग कर अपने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। वहीं कक्षा एक से आठ तक के विद्यार्थियों द्वारा साइंस प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियो ने सोलर पैनल, ग्लोबल वार्निग, एअर पोल्यूशन, वाटर प्यूरीफिकेशन, फायर अलार्म आदि माॅडल बनाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

वहीं विज्ञान प्रदर्शनी का सभी अतिथियों द्वारा अवलोकन किया गया। बच्चों द्वारा बनाए गए माॅडलों की अतिथियों ने सराहना की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी सदर मनोज कुमार ने कहा कि आज विज्ञान प्रदर्शनी में एस.एच.जे. माडर्न स्कूल के बच्चों में विज्ञान के प्रति अलग ही रूचि दिखाई दी है। बच्चों द्वारा बहुत सुंदर-सुंदर माॅडल प्रस्तुत किये गये। जिसके लिए विद्यालय परिवार बधाई के पात्र है। शिक्षण संस्थान द्वारा बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ उनके व्यक्तित्व को निखारने का काम किया जा रहा है। विद्यालय के डायरेक्टर ओमप्रकाश शर्मा ने सभी अतिथियों एवं अभिभावकों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

कार्यक्रम में सरिता देवी मुख्य प्रशासिका ब्रहमकुमारी, देवीचरन अग्रवाल उद्योगपति, अनूप चंद्र जैन एडवोकेट, रवीन्द्र लाल तिवारी, अनुपम शर्मा, रामनरेश कटारा, धीरेन्द्र शर्मा, कौशल किशोर उपाध्याय, होरीलाल बघेल, ओमकार बिज, शिवम शर्मा, श्वेता गुप्ता, मीनाक्षी गुप्ता, रेनू गुप्ता, प्रीती जैन आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *