Skip to content

फिरोजाबाद: सुरक्षित पर्यावरण एवं सुरक्षित भविष्य पर आयोजित हुई सेमिनार

फिरोजाबाद। महात्मा गांधी बालिका विद्यालय पीजी कॉलेज के वनस्पति विभाग और जीव विज्ञान विभाग द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत एक सेमिनार का आयोजन किया गया। जिसका विषय ‘सुरक्षित पर्यावरण एवं सुरक्षित भविष्य’ था।

कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की प्राचार्या डॉ अंजू शर्मा द्वारा माॅ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्राचार्या ने अपने विचारों से छात्राओं का मनोबल बढ़ाते हुए उनको जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम की संयोजिका असिस्टेंट प्रों डॉ. दीपांशी जायसवाल ने छात्राओं को पर्यावरण की सुरक्षा मानव जीवन के लिए कितना जरूरी है। और जलवायु परिवर्तन और इसके हानिकारक प्रभावों के बारे में बताया। सह संयोजिका असिस्टेंट प्रो. डॉ. रफत खान रही।

निर्णायक मंडल के रूप में एसोसिएट प्रो. डॉ. रीता दीक्षित (रसायन विज्ञान विभाग) एवं एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. राज्यश्री मिश्रा (संस्कृत विभाग) की अहम् भूमिका रही। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान शिवांशी सारस्वत, द्वितीय स्थान करुणा निधि तथा तृतीय स्थान संजनी गोयल ने प्राप्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *