फिरोजाबाद: जिलाध्यक्ष पद के लिए आए 62 नामांकन



-भाजपा कार्यालय पर दिन भर रही कार्यकर्ताओं की भीड़़, वर्तमान और पूर्व जिलाध्यक्ष ने किया नामांकन

फिरोजाबाद। रविवार को जिला कार्यालय पर भाजपा जिलाध्यक्ष पद के लिए पार्टी पदाधिकारियों ने नामांकन दाखिल किए। सुबह से ही कार्यालय पर मेले जैसा नजारा रहा। शाम तक 65 लोगों ने जिलाध्यक्ष के लिए नामांकन किए। इनमें से तीन फार्म खाली थे। जिला कार्यालय पर भाजपाइयों की भीड़ लगी रही।

मोड़ा कनेटा स्थित भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर जिला चुनाव अधिकारी आशीष सिंह आशु विधायक मल्लावां, पर्यवेक्षक प्रदेश उपाध्यक्ष व महापौर सुनीता दयाल ने आवेदन लिए। जिलाध्यक्ष पद के लिए वर्तमान जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह, पूर्व विधायक रामगोपाल पप्पू लोधी, पूर्व जिलाध्यक्ष वृंदावन लाल गुप्ता, अविनाश सिंह भोले, पूर्व विधायक शिव सिंह चक, हनुमंत सिंह बघेल, कृष्णकांत शर्मा केके, डॉ. उम्मेद सिंह राजपूत, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष आकाश शर्मा, शशी कला यादव, इंजी. राजीव राजपूत, सुरेंद्र सावन झा, अमलेंद्र लोधी, टीकम सिंह राजपूत, पूर्व चेयरमैन जसराना अवनीश गुप्ता, योगेश प्रताप सिंह बघेल, शैलेंद्र प्रताप सिंह, दुष्यंत जादौन, बालकिशन गुप्ता, सुशील पौनियां, दीपक राजोरिया, त्रिलोक चंद्र कुशवाह, विकास राजपूत, संजय परमार, संजय चक, धर्मराज सिंह, विमला सिंह जादौन पूर्व पार्षद, रश्मी सिंह, रेनु उपाध्याय, नीलम दिवाकर, रजौरा देवी तोमर, डॉ. सत्यपाल सिंह राजपूत, महीपाल निषाद, भीकम सिंह कुशवाहा, स्वदेश भारद्वाज, त्रिलोकीनाथ शर्मा, महावीर बघेल आदि ने नामांकन किया।

इस मौके पर सह जिला चुनाव अधिकारी शिवशंकर शर्मा, विधायक टूंडला प्रेमपाल सिंह धनगर, अतुल प्रताप सिंह अध्यक्ष जिला सहकारी बैंक, नानक चंद्र अग्रवाल, डॉ. लक्ष्मी नारायण यादव, अरविंद पचैरी, राकेश शंखवार, डॉ. अमित गुप्ता जिला प्रवक्ता, पूर्व विधायक मोहन देव शंखवार, डॉ. रामकैलाश यादव, पूर्व विधायक हरीओम यादव, माया देवी सागर चेयरमैन एका, रंजना सिंह चेयरमैन सिरसागंज, योगेंद्र सिंह चैहान, वीरेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष महेश राजपूत, सुनील टंडन, महिला जिलाध्यक्ष श्वेता पोरवाल, रामनरेश कटारा, अनुपम शर्मा, आनन्द अग्रवाल व बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। जिला पर्यवेक्षक प्रदेश उपाध्यक्ष व महापौर सुनीता दयाल, जिला चुनाव अधिकारी आशीष सिंह आशु ने जिले के समस्त जनप्रतिनिधियों व पूर्व जिलाध्यक्क्षों से गहन चर्चा की।

Share your love
ravi kumar
ravi kumar

रवि कुमार एक अनुभवी और समर्पित संवाददाता हैं, जो अपने लेखन और रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी समझ और सटीकता का मिश्रण देखने को मिलता है, जो पाठकों को हर मामले की सच्चाई से अवगत कराता है। रवि ने अपने करियर में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर प्रभावी ढंग से रिपोर्टिंग की है, जिससे उनकी पहचान एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में बनी है।

वेबसाइट: hnanews.co.in

Articles: 1463

Newsletter Updates

Enter your email address below and subscribe to our newsletter