फिरोजाबाद: मकान में मिट्टी को समतल करते समय गिरी दीवार, दबकर एक बच्चे की मौत, एक घायल

फिरोजाबाद। थाना रामगढ़ क्षेत्र के पुरुषोत्तम बिहार संतोष नगर में एक निर्माणाधीन मकान में जेसीबी द्वारा मिट्टी का समतल कार्य करते समय दीवार गिर गई। जिसके चलते दीवार के समीप खेल रहे दो बच्चे दब गए। जिन्हें अस्पताल ले जाया गया। इनमें से एक बच्चे को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

थाना रामगढ क्षेत्र मोहल्ला संतोष नगर में एक निर्माणाधीन मकान में जेसीबी मिट्टी को समतल करने का कार्य कर रही थी। उसी मकान की दीवार के किनारे दो बच्चे खेल रहे थे। तभी अचानक मकान की दीवार भर-भराकर गिर पड़ी। जिसमें 11 वर्षीय किशोर अंशुल सविता पुत्र नीरज सविता और 12 वर्षीय कृष्णा घायल हो गए। घटना को लेकर चीख पुकार मच गई। मौके पर जुटी लोगों की भीड़ बच्चों को जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जहां डॉक्टरों ने अंशुल को मृत घोषित कर दिया जबकि कृष्णा की हालत गंभीर बनी हुई है।

घटना की जानकारी पर एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद, सिटी मजिस्ट्रेट राजेंद्र प्रसाद, सीओ सिटी अरूण कुमार चैरसिया, थाना रामगड़ प्रभारी संजीव दुबे समेत पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गया और घटना की जानकारी ली। वहीं सूचना पर सदर विधायक मनीष भी मौके पर पहुंच गए। इस घटना से परिजनों में आक्रोश छा गया, जिन्हें विधायक ने समझा बुझाकर शांत कराया। सदर विधायक ने मृतक किशोर के परिजनों की मदद के लिए जिला प्रशासन से वार्ता की है।

ravi kumar
ravi kumar

रवि कुमार एक अनुभवी और समर्पित संवाददाता हैं, जो अपने लेखन और रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी समझ और सटीकता का मिश्रण देखने को मिलता है, जो पाठकों को हर मामले की सच्चाई से अवगत कराता है। रवि ने अपने करियर में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर प्रभावी ढंग से रिपोर्टिंग की है, जिससे उनकी पहचान एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में बनी है।

वेबसाइट: hnanews.co.in

Articles: 1062

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!