टूंडला। धनगर महासभा के प्रदेश अध्यक्ष भंवर सिंह धनगर एडवोकेट ने अपने साथियों के साथ मथुरा जिले के जिलाधिकारी कार्यालय पर धनगर अनुसूचित जाति की प्रमाण पत्र तहसीलों में ना बनाए जाने पर धनगर विकास समिति को समर्थन दिया।
इस दौरान धरना स्थल पर धरना दे रहे धनगरों को संबोधित करते हुए भंवर सिंह धनगर एडवोकेट ने कहा सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ द्वारा धनगर शासनादेश सभी जिलाधिकारी एवं मंडल आयुक्त को कर दिया है। लेकिन तहसीलों में प्रमाण पत्र जारी नहीं किया जा रहे हैं। तहसील कर्मी मुख्यमंत्री के शासन देश की धज्जिया उड़ा रहे हैं। धनगर महासभा प्रमाण पत्र मथुरा में बनाए जाने के लिए मांग की।
धरना देने वालों लखपत सिंह धनगर, लक्ष्मण सिंह धनगर, अवनीश धनगर, महेंद्र सिंह धनगर, अनिल धनगर, राजेश कुमार धनगर के अलावा सैकड़ों पदाधिकारी मौजूद रहे।