फिरोजाबाद: व्यापार मंडल ने एसपी सिटी को सौंपा ज्ञापन

फिरोजाबाद। उ.प्र. उद्योग व्यापार मंडल द्वारा एसपी सिटी सर्वेश कुमार मिश्रा को व्यापारियों की समस्याओं को लेकर एक पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। एसपी सिटी ने व्यापारियों को उनकी मांगों पर शीघ्र अमल करने का आश्वासन दिया।

सोमवार को उ.प्र. उद्योग व्यापार मंडल के युवा जिलाध्यक्ष सुनील अग्रवाल के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने व्यापारियों की पांच सूत्रीय मांगों को लेकर एसपी सिटी सर्वेश कुमार मिश्रा को एक ज्ञापन सौंपा है। जिसमें धनतेरस, दीपावली पर सदर बाजार एवं अन्य घने बाजारों में चार पहिया वाहन, ठेले, ई-रिक्शा पर मुख्य बाजारों में सुबह 9 से लेकर रात्रि 10 बजे तक प्रतिबंध रखा जाए।

धनतेरस पर सराफा की दुकानों के आसपास पुलिस व्यवस्था रात्रि तक दुरुस्त रखी जाए। त्योहारों पर रात्रि कालीन विद्युत व्यवस्था सुचारू रूप से चालू रखी जाए। खाद विभाग एवं अन्य विभागों द्वारा सर्वे छापे के नाम पर व्यापारियों का उत्पीड़न ना किया जाए। बाजारों में नगर निगम द्वारा साफ सफाई एवं त्योहार पर रंगोली की व्यवस्था कराई जाए। एसपी सिटी सर्वेश कुमार मिश्रा ने व्यापारियों को उनकी मांगें पर शीघ्र अमल करने की बात कही।

ज्ञापन देने वालों में युवा महानगर अध्यक्ष दुष्यंत यादव, शुभम राजपूत, अमित वाष्र्णेय, आदित्य अग्रवाल, सुफियान कुरैशी, देशदीपक यादव, संजय गुप्ता आदि मौजूद रहे।

praveen upadhyay
praveen upadhyay

शालू एक उत्साही और समर्पित पत्रकार हैं, जो पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी ताजगी और नवाचार के लिए पहचानी जाती हैं। उन्होंने विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक मुद्दों पर गहरी और संवेदनशील रिपोर्टिंग की है। शालू की लेखनी की विशेषता उनकी संवेदनशील दृष्टिकोण और सटीक तथ्यों की प्रस्तुति है, जो पाठकों को घटनाओं की वास्तविकता से रूबरू कराती है।

Articles: 1350