फिरोजाबाद। नवागत एसएसपी सौरभ दीक्षित ने पुलिस लाइन में चार्ज ग्रहण करने के बाद मीडिया से रूबरू हुए।
उन्होंने कहा कि शहर की यातायात व्यवस्था व्यवस्थित करने के लिए आटो स्टेंड को लेकर कार्य किया जायेगा। वहीं आपरेशन जागृति अभियान और बेहतर ढ़ग से चलाया जायेगा। महिलाओं द्वारा झूठी रिपोर्ट लिखवाने के मामले में कहा कि पहले मामले की जांच कराई जाएंगी। अगर मामला सहीं पाया जाता है, तो कार्यवाही की जायेगी।
इसके बाद एसएसपी ने सुभाष तिराहे से पुलिस अधिकारियों संग पैदल मार्च कर शहर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान एसपी सिटी सर्वेश कुमार मिश्रा, एसपी ग्रामीण रणविजय सिंह, सीओ सिटी के अलावा सभी थानों के प्रभारी मौजूद रहे।