फिरोजाबाद। जायंट्रस ग्रूप ऑफ महिला शक्ति का होली मिलन समारोह फिरोजाबाद क्लब में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर महिला शक्ति की पदाधिकारियों ने एक-दूसरे का अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाऐं दी।
महिला शक्ति के होली मिलन समारोह में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें महिला शक्ति की पदाधिकारियो ंने बढ़-चढ़कर भाग लिया। अंताक्षरी के रूप में संगीत का बहुत ही सुंदर प्रोग्राम हुआ। जिसमें सोम्या चैहान, पूनम गुप्ता, तनु माथुर, मानसी, गौरी, सीमा, राखी, रेनु, रितु, राधिका, गुंजन आदि की हास्य प्रस्तुति ने सभी को लोट-पोट कर दिया। कार्यक्रम में प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर अनु बंसल, यूनिट डायरेक्टर सौम्या चैहान, फेडरेशन अधिकारी वर्तिका जैन ने सभी सदस्यों को गिफ्ट देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर महिला शक्ति की अध्यक्ष मधु गर्ग ने कहा कि होली ऐसा त्योहार है, जिसको सभी लोग सारे मतभेद भूलकर एक होकर मनाते है। प्रशासनिक निर्देशिका मोनिका रानी वाला, वित्त निर्देशिका रीना गर्ग ने सभी का आभार प्रकट किया।