फिरोजाबाद: उ.प्र. उद्योग व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष बने सुनील अग्रवाल एवं प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश उपाध्याय

फिरोजाबाद। उ.प्र. उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा ने वरिष्ठ पदाधिकारियों की सहमति पर फिरोजाबाद का महानगर अध्यक्ष सुनील अग्रवाल को बनाया है। साथ ही प्रदेश कार्यकारिणी में जनपद के पदाधिकारियों को भी जिम्मेदारी सौंपी है। जिसमें प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश उपाध्याय, संरक्षक मदनलाल वर्मा, मंत्री संजय कुमार गुप्ता इंपीरियर, संगठन मंत्री प्रदीप कौशिक को नियुक्त किया है।
जिलाध्यक्ष रवीन्द्रलाल तिवारी ने प्रेसवार्ता के दौरान जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा, महामंत्री दिलीप एवं राजेंद्र गुप्ता ने महानगर अध्यक्ष के लिए जनवरी 2024 में जो चुनाव हुआ। जिसमें सुनील अग्रवाल को सर्व सहमति से चुनाव अधिकारी की उपस्थिति में तमाम बाजार कमेटियों ने महानगर अध्यक्ष के रूप में मनोनीत किया। आज प्रदेश अध्यक्ष ने महानगर अध्यक्ष सुनील अग्रवाल के नाम पर मोहर लगाकर हमको बल दिया है। सभी पदाधिकारियों ने महानगर अध्यक्ष का फूल माला पहनाकर स्वागत किया।
इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश उपाध्याय, प्रदेश संगठन मंत्री मदनलाल वर्मा, प्रदेश सदस्य प्रदीप कौशिक, जिला महामंत्री कौशल किशोर उपाध्याय, युवा जिलाध्यक्ष अमित वाष्र्णेय, युवा महानगर अध्यक्ष दुष्यंत यादव, आईटीसैल जिलाध्यक्ष भरत तिवारी आदि मौजूद रहे।