फिरोजाबाद: विधि-विधान से भगवान भोलेनाथ मंदिर की हुई स्थापना

फिरोजाबाद। पुरूषोत्तम बिहार संतोष नगर में भगवान भोलेनाथ के मंदिर की विधि-विधान से स्थापना की गई। इसके अलावा अन्य देवी-देवताओं की मंत्रोचरण के साथ हवन यज्ञ कर स्थापना की गई। इस दौरान क्षेत्रिय लोगों धार्मिक कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लिया। वहीं मंदिर प्रांगण में भंडारे का आयोजन किया गया। जिसका भक्तगणों ने पुण्य लाभ लिया। इस दौरान हरिओम लोधी, सत्यनारायण झा, ध्रुव प्रजापति, मनीराज प्रजापति, राजेश प्रजापति, सोनू, अजय झा, विवेक लोधी आदि मौजूद रहे।