फिरोजाबाद: भीम सेवक संघ ने कांग्रेस नेता उदित राज का फूंका पुतला

फिरोजाबाद। भीम सेवक संघ द्वारा कोटला चुंगी चैराहे पर कांग्रेस नेता उदित राज का पुतला फूंका गया। साथ ही भीम सेवक संघ ने बसपा सुप्रीमों मायावती से माफी मांगने की मांग की।
भीम सेवक संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि मायावती जी एक महान नेत्री हैं और उनके सम्मान के साथ कोई भी खिलवाड़ नहीं किया जा सकता है। मायावती के सम्मान की रक्षा के लिए हर संभव कदम उठाएंगे। साथ ही कहा कि कांग्रेस नेता उदित राज द्वारा बसपा सुप्रीमों मायावती के खिलाफ, जो अशोभनीय भाषा का प्रयोग किया गया है। जिसको भीम सेवक संघ के पदाधिकारी बर्दाश्त नहीं करेंगे।
आज भीम सेवक संघ के सदस्यों ने उदित राज के खिलाफ नारे लगाकर, उनका पुतला दहल किया। पुतला दहल करने वालों में आगरा मंडल अध्यक्ष मोनू सिंह, गौरव कुमार, जिला उपाध्याय अंशुल कुमार, जिला अध्यक्ष भीम आर्मी रविपाल सिंह, जेपी जाटव, मोनू कुमार, ओम आदि मौजूद हे।