फिरोजाबाद: व्यापारियों ने मंडी समिति के सभापति व नगर मजिस्ट्रेट को दी विदाई



फिरोजाबाद। कोटला रोड मंडी समिति के सभापति व नगर मजिस्ट्रेट राजेंद्र सिंह का विदाई समारोह भारतीय उद्योग व्यापार मंडल संबंध गला तिलहन दाल व्यापारी समिति द्वारा मंडी समिति परिसर में आयोजित किया गया। व्यापारियों द्वारा मंडी समिति के सभापति व नगर मजिस्ट्रेट का माला एवं पीत पट्टिका का पहना कर भव्य स्वागत किया गया। साथ ही स्मृति चिंह देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर व्यापार मंडल के प्रदेश मंत्री व अध्यक्ष सुनील पैंगोरिया ने नगर मजिस्ट्रेट राजेंद्र सिंह का व्यापारियों के साथ में सदैव सहयोग व संरक्षण के लिए प्रशंसा की। मंडी समिति के कोषाध्यक्ष विनोद गुप्ता ने उनके आचरण से प्रेरणा लेने के लिए व्यापारियों का आह्वान किया। जिलाध्यक्ष रामनरेश कटारा ने रामलीला कमेटी जैसे विवादित विषय पर भी नगर मजिस्ट्रेट ने अपने सरल व्यवहार से अच्छी प्रकार से रामलीला महोत्सव को संपन्न कराने के लिए साधुवाद दिया।

मंडी समिति सचिव सुधीर ने सभापति के स्नेह भाव का स्मरण किया। नगर मजिस्ट्रेट ने मंडी समिति के व्यापारियों, सचिव व स्टाफ का भी उनके कार्यकाल में सहयोग करने के लिए आभार प्रकट किया। साथ ही कहा कि प्रशासनिक सेवाओं से अवश्य हमारी विदाई हो रही है, परंतु जो मिलन प्रभु ने हमारा आपका कराया है वह जीवन पर्यंत रहेगा। इस दौरान सर्वेश गुप्ता, बॉबी गुप्ता, निर्मल जैन, उमेश गुप्ता, संतोष गुप्ता, क्रश गुप्ता, सतीश गुप्ता, वीकृष्ण, रिंकू आदि मौजूद रहे।

Praveen upadhyay
Praveen upadhyay

प्रवीण उपाध्याय एक जाने-माने संवाददाता हैं, जो अपनी निष्पक्षता और सटीक रिपोर्टिंग के लिए पहचाने जाते हैं। उनकी पत्रकारिता में हमेशा सच्चाई और निष्पक्षता की प्रमुखता रही है, और उन्होंने कई महत्वपूर्ण घटनाओं की रिपोर्टिंग कर दर्शकों को विश्वसनीय जानकारी प्रदान की है। उनके समर्पण और मेहनत से हना न्यूज की पहचान और भी मजबूत हुई है।

वेबसाइट: hnanews.co.in

Articles: 353

Newsletter Updates

Enter your email address below and subscribe to our newsletter