फिरोजाबाद: इंजेक्शन लगाने के बाद महिला की मौत



-रसौली का आपरेशन कराने के लिए लेकर आए थे परिजन

फिरोजाबाद। रसौली का आपरेशन कराने आई महिला की इंजेक्शन लगाने के बाद तबियत बिगड़ गई और कुछ देर बाद ही उसने दम तोड़ दिया। महिला की मौत पर परिजनों ने डाक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। परिजन डाक्टरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

थाना जसराना क्षेत्र के गांव फतेहपुर कटेना निवासी 36 वर्षीय सरोज देवी पत्नी रहसी पाल का रसोली थी। उसके आपरेशन के लिए परिजन महिला को शनिवार दोपहर यूनिटी हॉस्पिटल में लेकर आए थे। जहां रविवार सुबह 11 बजे आपरेशन के लिए डाक्टरों द्वारा समय निर्धारित किया गया था। भर्ती होने के बाद से ही महिला का इलाज शुरू कर दिया गया था। रविवार सुबह डाक्टरों ने महिला को इंजेक्शन लगाया।

परिजनों का आरोप है कि इंजेक्शन लगाने के कुछ देर बाद ही उसकी तबियत अचानक बिगड़ गई। परिजनों ने डाक्टरों को अवगत कराया। इससे पहले कि डाक्टर कुछ समझ पाते महिला ने दम तोड़ दिया। महिला की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। परिजनों का कहना है कि डाक्टर आमिर खान की निगरानी में उसका इलाज चल रहा था। डाक्टरों की लापरवाही से ही महिला की मौत हुई है। परिजन डाक्टरों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

ravi kumar
ravi kumar

रवि कुमार एक अनुभवी और समर्पित संवाददाता हैं, जो अपने लेखन और रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी समझ और सटीकता का मिश्रण देखने को मिलता है, जो पाठकों को हर मामले की सच्चाई से अवगत कराता है। रवि ने अपने करियर में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर प्रभावी ढंग से रिपोर्टिंग की है, जिससे उनकी पहचान एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में बनी है।

वेबसाइट: hnanews.co.in

Articles: 1466

Newsletter Updates

Enter your email address below and subscribe to our newsletter