फिरोजाबाद: भजन गायन में सुनाक्षी दुबे, होली गायल में वर्षा ग्रुप रहा विजेता

फिरोजाबाद। महात्मा गांधी बालिका विद्यालय (पीजी) कॉलेज की सांस्कृतिक समिति एवं संगीत विभाग द्वारा संगीत गायन प्रतियोगिता (एकल भजन एवं होली समूह गीत) का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ अंजु शर्मा, विशिष्ट अतिथि एसो. प्रो. रीता दीक्षित द्वारा माॅ सरस्वती के चित्र केे समक्ष दीप प्रज्जवलन कर किया गया। गायन की दोनों ही प्रतियोगिताओं में लगभग पैंतालीस छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन कराया। स्क्रीनिंग के बाद चैंतीस छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। भजन गायन प्रतियोगिता में सुनाक्षी दूबे प्रथम, द्वितीय स्थान निधि शर्मा व तनु राठौर तथा तृतीय स्थान पर संजना गुप्ता व तान्या जैन रही। वर्षा को सांत्वना पुरस्कार के लिए चुना गया।
समूह होली गायन में प्रथम वर्षा गुप्ता का ग्रुप तथा द्वितीय स्थान तनु राठौर का ग्रुप विजयी रहा। कार्यक्रम में विभिन्न भजनों जैसे “पायो जी मैंने राम रतन धन पायो”, यशोमति मैया, तुम उठो सिया शृंगार, इत्यादि एवं होली गीत होली खेलत आज नंद” संगीत की छात्राओं द्वारा प्रस्तुति ने समा बांध दिया। कार्यक्रम संयोजक डॉ निष्ठा शर्मा ने सभी छात्राओं का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि हमारी अभिव्यक्ति के लिए संगीत आत्मा से जुड़ी कला है।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में पुष्पा गुप्ता, महाविद्यालय की उप सचिव मंजनी गुप्ता, निमिशा, प्रियदर्शिनी उपाध्याय, डॉ निष्ठा शर्मा, ममता गुप्ता, डॉ जेबा फारूकी, डॉ निशा, प्रो. पूनम, डॉ राज्यश्री मिश्रा, डॉ संध्या द्विवेदी, डॉ अमृता सिंह, डॉ अंकिता ठाकुर, डॉ प्रीति दुबे, वर्षा गुप्ता, निधि शर्मा, दिव्यांशी, आकांक्षा यादव, पूजा जादोन, पारुल वरनवाल आदि मौजूद रही।