फिरोजाबाद: महिला शक्ति ने महापौर को किया सम्मानित



फिरोजाबाद। जायंट्स ग्रुप ऑफ महिला शक्ति ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया।

जायंट्स ग्रुप ऑफ महिला शक्ति ने महिला दिवस के अवसर पर महापौर कामिनी राठौर को सम्मानित किया। इस अवसर पर महापौर ने कहा कि महिला शक्ति के कार्यो की प्रशंसा की। इस दौरान ग्रुप की सदस्य गुंजन सिंगल, चारूल मित्तल और मोना बंसल द्वारा महिला दिवस और नारी सशक्तिकरण पर एक मन को छू लेने वाली प्रस्तुती दी।

संस्था की अध्यक्षा प्राची अग्रवाल ने बताया कि महिला शक्ति में कुछ सदस्य अध्यापिकाएं है, तो कुछ डॉक्टर, ब्यूटीशियन, एस्ट्रोलॉजर हैं और कुछ घर से ही अपना ऑनलाइन सामान सेल करती हैं। किसी का बुटीक हैं तो कई आत्मनिर्भर होने के बाद निःशुल्क सेवाएँ दे रही है। ग्रुप द्वारा इन सभी आत्मनिर्भर महिलाओं का सम्मान किया ताकि और महिलाओं को भी इनसे प्रेरणा मिल सके और उनके अंदर छुपी प्रतिभा भी निकले।

प्रशासनिक निर्देशिका रीना गर्ग ने बताया कि महिला दिवस विचार ही नहीं बल्कि एक आंदोलन है। महिलाओं को सांस्कृतिक, आर्थिक, सामाजिक राजनैतिक शैक्षणिक स्थिति में सुधार करना है। महिलाओं को पुरुषों के बराबर अधिकार और सम्मान देना है। वित्त निर्देशिका दीपा अग्रवाल ने कहा कि एक शिक्षित पुरुष केवल अपने आप को ही शिक्षित कर सकता है। लेकिन एक महिला जब शिक्षित होती है तो पूरे परिवार को शिक्षित करती, जहां नारी का सम्मान होता है वही देवता निवास करते हैं।

इस अवसर पर प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर सौम्या चैहान, कल्पना राजोरिया, यूनिट डायरेक्टर अनू बंसल, फेडरेशन ऑफिसर रश्मि अग्रवाल, मोनिका, सीमा, गौरी, वर्तिका, पूनम, सोनिया, राखी, रेखा, निशा, डिंपल आदि मौजूद रहे।

ravi kumar
ravi kumar

रवि कुमार एक अनुभवी और समर्पित संवाददाता हैं, जो अपने लेखन और रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी समझ और सटीकता का मिश्रण देखने को मिलता है, जो पाठकों को हर मामले की सच्चाई से अवगत कराता है। रवि ने अपने करियर में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर प्रभावी ढंग से रिपोर्टिंग की है, जिससे उनकी पहचान एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में बनी है।

वेबसाइट: hnanews.co.in

Articles: 1463

Newsletter Updates

Enter your email address below and subscribe to our newsletter